CG में मौसम को लेकर अलर्ट जारी: कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी, अगले 3 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। आने वाले 3 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरिमिरी भरतपुर, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं बलौदा बाजार, बलरामपुर, बेमेतरा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। राजधानी रायपुर में भी बारिश के आसार हैं।

बता दें कि, बस्तर संभाग के कई जिलों में भी बारिश जारी है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में 230 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। नगरी में 90 मिलीमीटर, भाटापारा में 80, पाटन, बलौदाबाजार और जगदलपुर में 70, दोरनापाल, बस्तर, तोंगपाल, छिंदगढ़ में 60 मिलीमीटर, अंबिकापुर, छोटेडोंगर, सुहेला, गंगालूर में 50, जगरगुंडा, भैरमगढ़, मानपुर, अकलतरा, भोपालपटनम में 40 मिलीमीटर बारिश हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...