भिलाई में एक ही थाना क्षेत्र के अलग-अलग 3 मामलों में तीन अपराधी गिरफ्तार: एक ने घर में लगाई आग… दूसरे ने अपने दांतों से सामने वाली की उंगली काट कर दी अलग और तीसरे ने… सभी भेज गए जेल

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में मारपीट और आगजनी की अलग-अलग 3 घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रॉकी लांजेवार, उम्र 38 साल, बच्चू सिंह, उम्र 35 साल और एन. सोनू उम्र 26 साल को छावनी थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपियों पर हीरो होण्डा शो रूम के पास पावर हाऊस भिलाई मे आगजनी की घटना, श्रवण किराना स्टोर के पास जे पी नगर कैम्प-2 भिलाई मे मारपीट कर अंगुली कांट देना और चौरसिया होटल के बाजू नंदनी रोड भिलाई में पैसा मांगने पर नहीं देने से मारपीट करने का आरोप है।

पुलिस के द्वारा क्षेत्र मे शनिवार 29, जून को अलग-अलग जगह से मुखबिर सूचना मिली। बैकुण्ठधाम, पावर हाऊस मे रॉकी लांजेवार नामक व्यक्ति संदेही होने की सूचना पर पावर हाऊस में मिला। नाम-पता पूछने पर अपना नाम उसने रॉकी लांजेवार बताया।पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछाताछ किया तब उसने 28 जून को आपसी विवाद होने से घर मे आग लगाना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 436 भा.द.वि. के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

दूसरे मामले में बच्चू सिंह नामक व्यक्ति पर शक होने पर पुलिस ने बैकुण्ठधाम से आरोपी को उठाकर उससे पूछताछ किया। पूछताछ करने पर आरोपी ने पैसों की लेनदेन की बात पर मारपीट कर अंगुली व नाखुन को दाँत से कांट कर अलग करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 326 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।

तीसरे मामले में सोनू नाम के व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ। पावर हाऊस से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर मना करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 436, 327, 294, 506 बी, 323 भा.द.वि. के तहत कार्रवाई की और गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी होने से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SP जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा थाना छावनी के मारपीट एवं चाकूबाजी के प्रकरण के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस ने यह कार्रवाई की। उक्त कार्यवाही मे सहायक उप निरीक्षक उदय शंकर झा, प्रधान आरक्षक अमर नायक विजय शुक्ला आरक्षक प्र.आर. जसपाल सिंह, आरक्षक आकाश तिवारी, त्रिलोक नाथ भाटी, ध्रुव नारायण, सुरेन्द्र सिंह, जीत नारायण की सराहनीय भूमिका रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...