अजब-गजब मामला: वाह डॉक्टर साहब! पैर की जगह लड़के के प्राइवेट पार्ट की कर दी सर्जरी, माता-पिता ने दर्ज कराई शिकायत

पैर की जगह लड़के के प्राइवेट पार्ट की कर दी सर्जरी

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर से एक खतरनाक मामला सामने आया है। शाहपुर में एक नौ साल के लड़के के घायल पैर के बजाय डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट की गलत सर्जरी कर दी। ये मामला सरकारी अस्पताल का है, इस मामले में लड़के के माता-पिता ने ठाणे में शिकायत दर्ज कराई है। उनके आरोप के बाद, एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया और पुलिस ने कहा कि वे जांच कर रहे हैं।

नाबालिग के माता-पिता ने इस मामले की जानकारी देते हुए आगे बताया, ‘पिछले महीने अपने दोस्तों के साथ खेलते समय लड़के के पैर में चोट लग गई थी। उसे 15 जून को शाहपुर के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने हाल ही में उसके पैर की जगह प्राइवेट पार्ट की सर्जरी की थी।’ बाद में, अपनी गलती का एहसास होने पर, हालांकि डॉक्टरों ने उसके घायल पैर की सर्जरी कर दी।

लड़के को थी ये समस्या
माता-पिता ने शाहपुर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। जिला सिविल सर्जन डॉ कैलास पवार का इस मामले में कहना है कि स्वास्थ्य अधिकारी आरोपों की जांच करेंगे। वहीं अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र पवार ने इस मामले में कहा है कि पैर में चोट के अलावा, लड़के को फिमोसिस (तंग चमड़ी) की समस्या भी थी। उन्होंने कहा, ‘हमें दो ऑपरेशन करने थे।’

माता-पिता ने नहीं मानी डॉक्टरों की बात
दूसरे ऑपरेशन के बारे में माता-पिता को सूचित करने के संबंध में उन्होंने कहा कि डॉक्टर उन्हें बताना भूल गए होंगे या उन्होंने मरीज के अन्य रिश्तेदारों को बता दिया होगा। चिकित्सा अधिकारी का कहना है डॉक्टरों ने जो किया वह सही था और इसमें कुछ भी गलत नहीं था।’ लेकिन माता-पिता ने डॉक्टरों की तरफ से दिए गए स्पष्टीकरण को मानने से इनकार कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...