कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि में NEP और मीडिया पाठ्यक्रम पर वार्ता का आयोजन… माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. जी. सुरेश रहे चीफ गेस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति और मीडिया पाठ्यक्रम पर वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रो. (डॉ.) के. जी. सुरेश ने कहा कि, पत्रकारिता को समस्या नहीं, समाधान आधारित होना चाहिए। टेलीविजन पत्रकारिता द्वारा लाई गई भाषा में आक्रामकता अब प्रिंट मीडिया में भी आ गई है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. जी. सुरेश ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा पर बल दिया गया है। मीडिया की भाषा सैयम की भाषा होना चाहिए। टेलीविजन पत्रकारिता द्वारा लाई गई भाषा में आक्रामकता अब प्रिंट मीडिया में भी आ गई है।

उन्होंने कहा कि, पत्रकरिता का भविष्य भाषा में है। इसलिए भारतीय भाषाओं में पत्रकारिता प्रशिक्षण को प्रसारित किया जाना चाहिए। आज के विद्यार्थी में साहित्य से दूरी होने के कारण वर्तनी की अशुद्धियाँ अधिक हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख पत्रकारिता संस्थान जिनमें माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल; कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर; भारतीय जनसंचार संस्थान (डीम्ड विश्वविद्यालय) एवं हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, जयपुर सहित सभी महत्वपूर्ण संस्थानों को एक साथ सामंजस्य बना कर पत्रकारिता प्रशिक्षण पर बल देना होगा। इसके लिए जल्द ही भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्विद्यालय में बैठक रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि संचारसूत्र हमारी सभी ज्ञान परम्पराओं में स्थापित है। इसलिए उनका प्रभावी विश्लेषण होना चाहिए। ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों को शोध केन्द्रित होने की आवश्यकता है। सामुदायिक रेडियो पर बोलते हुए कहा कि सामुदायिक रेडियो आज प्रत्येक समुदाय के अभिव्यक्ति की जरुरत है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल द्विवेदी ने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान रखते हुए शोध को बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है। पत्रकारिता में विश्वसनीयता के लिए प्रमाणित मीडिया चैनलों से ख़बरों को प्राप्त करना चाहिए। इस अवसर पर प्रभारी कुलसचिव डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार मीडिया पाठ्यक्रमों को संचालित किये जाने की योजना तैयार की गई है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...