भिलाई स्टील प्लांट में मिली युवक की लाश: ब्लास्ट फर्नेस के सब स्टेशन के पास तारों में फंसा हुआ था मृतक… जानिए कैसे हुई मौत?

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में एक युवक का शव मिला है। शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। दरहसल ये युवक न प्लांट का कर्मचारी है न ही प्लांट से जुड़ा कोई व्यक्ति। शव प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 7 के सब स्टेशन 15 एफ के पैनल में मिला है। युवक की लाश केबल वायर के बीच फंसी हुई मिली है। आशंका जताई जा रहा है कि युवक चोरी करने आया होगा और करंट की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार BSP के ब्लास्ट फर्नेस 7 के सब स्टेशन 15 एफ के पैनल में यह हादसा हुआ है। जिस पैनल के अंदर केबल के बीच में व्यक्ति मृत पाया गया है, वहां दीवार टूटी पाई गई है। इसलिए अंदेशा जताया जा रहा है कि पैनल की दीवार को तोड़कर व्यक्ति चोरी करने की नियत से अंदर घुसा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...