कांग्रेस नेता ने बिजली कटौती का उठाया मुद्दा, कहा- “सरप्लस बिजली उत्पादन के बाद भी हर दिन घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहना विभाग की नाकामी”

भिलाई। कांग्रेस नेता मोनेश बंछोर ने बिजली कटौती पर लगाम लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि, प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार बनी है सम्पूर्ण प्रदेश में बिजली कटौती की समस्या से जनता त्रस्त हो गई है। बिजली उत्पादन में सरप्लस रहने के बावजूद प्रति दिन घंटो बिजली की आपूर्ति बाधित होना बिजली विभाग की नाकामी को दर्शाता है। साथ ही छत्तीसगढ़ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में विगत तीन माह से नियमित एमडी की नियुक्ति नहीं होने का असर जमीनी कर्मचारियों तक हुआ है।

उन्होंने कहा कि, प्रशासनिक कसावट के आभाव में अधिकारी कर्मचारी मनमानी करते हुए व्यवस्था को लचर बना दिए हैं। इसके अलावा एमडी की नियुक्ति न होने के कारण नए उपकरणों की खरीदी एवम अन्य कार्यों पर भी इसका असर हुआ है!एक ओर जहां जनता बिजली बंद होने के कारण निजी एवम व्यवसायिक दिक्कतों का सामना कर रही है वहीं दूसरी तरफ बिजली की दरें बढ़ने से महंगाई का दंश झेलने मजबूर है।

मोनेश ने बताया की बिजली बंद या अन्य फॉल्ट को स्टाफ की कमी और काम के तकनीकी अनुभव की कमी होने के कारण सुधारने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ता है! इसके अलावा विभाग में 100 केवी ट्रांसफार्मर, एबी केबल,इंसुलेटर,स्विच एवम अन्य बिजली सामानों का भी आभाव होने को ठहराया है। कॉल सेंटर या अन्य नंबरों पर शिकायत दर्ज करने संपर्क करने पर फोन नहीं उठाया जाता या लगता ही नहीं है!उन्होंने बिजली कटौती के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या को भी शीघ्र ठीक किए जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान : मुस्लिम...

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्रमांक-3 में एक पिता द्वारा अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...