CG में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार… फिर जान से मारने की दी धमकी… मां ने पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

CG में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित बच्ची ने जब इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी, तो वह हैरान रह गयी। पीड़ित बच्ची ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है। पिता-पुत्री के रिश्ते का शर्मसार करने वाली ये घटना फास्टरपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंडोतरा गांव में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी और पीड़ित बेटी ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की 13 साल की बेटी है। जिस पर आरोपी की नियत खराब होने पर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पिता की इस करतूत और धमकी से सहमी बच्ची काफी दहशत में थी।

बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी शख्स दोबारा अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद पीड़ित लड़की ने इस बात की जानकारी अपनी मां से बता दी। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी की पत्नी ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...