भोलेबाबा के सत्संग में मची भगदड़: 27 लोगों की चली गई जान, मरने वालों में 19 महिलाएं शामिल

भोलेबाबा के सत्संग में मची भगदड़

डेस्क। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। इनकी मौत की पुष्टि एटा के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने की है। मृतकों में 19 महिलाएं भी शामिल हैं।

एटा के सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने मीडिया के सामने 27 लोगों की मौत की पुष्टि की। इसमें 19 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। सभी की डेड बॉडी एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई है। कहा गया है कि प्रवचन में शामिल होने आए सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी से बेहोश हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन ने लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। यह मामला हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई का है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पुलिस–प्रशासन और एंबुलेंस के पहुंचने में देरी हुई। जिससे वहां अव्यवस्थता की स्थिति पैदा हो गई। उधर, सीएम योगी आदित्यानाथ की इस हादसे पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फौरन मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...