‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने किया वृक्षारोपण… भिलाईवासियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने आज सेक्टर 9 में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मनीष पाण्डेय ने भिलाईवासियों से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण के साथ-साथ स्वच्छता भी हमारी आवश्यकता है। स्वच्छ पर्यावरण हमें कई तरह के बीमारियों से बचाती है। स्वच्छ पर्यावरण हमें शुद्ध हवा, शुद्ध जल प्रदान करती है और यह सभी जीवों के लिए आवश्यक है। पेड़ पौधे की हरियाली से मन का तनाव दूर होता है और मन को शांति मिलती है।

इस दौरान मुख्य रूप से निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, पार्षद ईश्वरी नेताम मंडल अध्यक्ष तिलकराज यादव, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, रिंकू साहू बी पद्मनाभन, महामंत्री गोल्डी सोनी, सईदा परवीन, कामिल रॉबर्ट, महेंद्र यादव, करण कन्नोजे, सीमा तिवारी, सविता नाहक, राहुल भोंसले, तारिक खान, अनिल नायक, पिंकी सिन्हा, रोहित तिवारी, शुभम जैन, राजेश कन्नोज़े, नवनीत हरदेल, सरोज तहनगुरिया, सोनाली सिंगने, रितुराज शर्मा आकाश कांबले, कमलेश सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...