CG – ट्राइबल यूथ हॉस्टल के छात्रों का कमाल: 9 युवाओं ने पास की UPSC प्रीलिम्स परीक्षा, CM साय ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित दिल्ली में ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 9 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसको लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने सभी 9 छात्रों के नाम शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों की कामयाबी पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि, दिल्ली के द्वारका में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रह कर UPSC की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के 9 युवाओं के प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होने का सुखद समाचार प्राप्त हुआ।युवा साथियों को इस कामयाबी के लिए बधाई एवं मेंस परीक्षा के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने दिल्ली में दलित, पिछड़े और आदिवासी छात्रों को इस परीक्षा की तैयारी कराने की सुविधा देने की पहल की है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के वंचित वर्गों के छात्रों को राज्य सरकार द्वारा दिल्ली में Tribal Youth Hostel की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसमें छात्रों को भोजन, आवास और कोचिंग की सुविधा मुहैया कराई जाती है। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने हॉस्टल में छात्रों के लिए सीटों की संख्या में चार गुना इजाफा कर इसकी सेवा सुविधा क्षमता को बढ़ा दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...