PM आवास में कब्जेधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: लगातार शिकायत मिलने के बाद भिलाई निगम का एक्शन… करीब 20 घरों की चाबी मूल अलॉटी को सौंपी गई

भिलाई। प्रधानमंत्री आवास में कब्जा कर रह रहे लोगों के खिलाफ भिलाई निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आम्रपाली फेस वन में 19 कब्जाधारियों से घर खाली कराकर मूल आवंटियों को आवास उपलब्ध कराया गया। निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि, कुछ मूल आवंटियों द्वारा अपने स्वयं के आबंटित मकान में न रहकर दुसरो के आवंटित आवास में अपने इच्छानुसार मकान में घुस गये थे। उनसे घर खाली कराकर मूल आवंटियों को प्रदान किया गया।

निगम अधिकारीयों ने बताया कि, मूल आवंटियों द्वारा शिकायत की जा रही थी कि जो मकान मुझे लॉटरी के द्वारा मिला था, उस मकान में दुसरा व्यक्ति कब्जा करके घुस गया है। हमे हमारा मूल आबंटित मकान दिलाया जावें। बार-बार नोटिस देने के बाद भी अवैध 19 कब्जाधारियों द्वारा मकान खाली नहीं किया जा रहा था। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर मौके पर पहुंच के निगम प्रशासन एवं पुलिस बल, पुलिस फोर्स, राजस्व लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के संयुक्त तत्वाधान में कार्यवाही की गई।

निगम के अधिकारीयों ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि, 19 में से 18 आवासो में वास्तविक आवंटियों को कब्जा दिलाकर पजेशन लेटर दिया गया। इसी अंतर्गत 1 आवास जो अभी तक किसी को भी आबंटित नहीं हुआ है, उसमें निगम द्वारा ताला लगा दिया गया है। कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के सहायक नोडल अधिकारी बी.के.वर्मा, सहायक अभियंता अजय गौर, अभियंता दीपक देवांगन, प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन, सूडा के इंजीनियर आदित्य ठाकुर, उत्पल शर्मा सहित निगम के तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता अपने दल के साथ शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में...

रायपुर: राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनोद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी से अफेयर के शक में एक...

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...