महादेव सट्टा एप के पैनल संचालक की मौत, हैदराबाद में पुलिस को देख तीसरी मंजिल से लगाई थी छलांग, पकड़े गए थे भिलाई के 7 आरोपी

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने पिछले सप्ताह हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के दौरान महादेव सट्टा एप्प के पैनल संचालक सुजीत साव ने तीसरे माले से छलांग लगाई थी। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी पुष्टि एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की।

पैनल संचालक सुजीत साव पिता प्रमोद साव भिलाई के कैंप 1 का रहने वाला था। कार्रवाई के दौरान मृतक सुजीत को भी आरोपी बनाया गया था। बता दें कि पिछले सप्ताह एंट्री साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया था।

हैदराबाद में पुलिस ने इस आरोपियों को किया था गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों में बी चंदू निवासी कैंप एक वृंदा नगर 18 नंबर रोड, अभिषेक वर्मा निवासी कुरुद ढांचा भवन जामुल भिलाई, हिमांशु चौहान निवासी कैंप 1 प्रगति नगर छावनी भिलाई, उदय निवासी कैंप 1, उमा पब्लिक स्कूल के पास थाना वैशाली नगर भिलाई, सुजीत साव निवासी कैंप 1 भिलाई समेत एक नाबालिग शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...