CG – नागपुर से मिलीं भागी हुई किशोरियां: वार्डन और सुरक्षाकर्मी को चकमा देकर बाल संप्रेक्षण गृह से तीन बालिका फरार… हत्या और लूट के है आरोपी… पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ा

नागपुर से मिलीं भागी हुई किशोरियां

राजनांदगांव। शहर के बालिका संप्रेक्षण गृह से वार्डन और सुरक्षाकर्मी को बाथरूम में बंद कर तीन बालिकाओं के फरार होने का मामला सामने आया था। ये बालिका संप्रेक्षण गृह से स्कूटी लेकर फरार हुई थी। वहीं अब फरार तीन अपचारी बालिकाओं को पुलिस ने पकड़ा लिया हैं। दो किशोरियों पर हत्या (302) का मामला दर्ज है। एक पर सार्वजनिक स्थान में अपशब्द कहने (294), जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाने (323), डकैती (394) और धारा 34 के तहत मामले दर्ज हैं। यह पूरा मामला बसन्तपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 5 जून की रात को तीनों अपचारी बालिकाएं संप्रेक्षण के कर्मचारी और गार्ड को चकमा देकर फरार हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर 24 घंटे के अंदर तीनों अपचारी नाबालिग बालिकाएं को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि, पकड़ी गई किशोरियों में से एक छुईखदान की रहने वाली है और दो राजनांदगांव की रहने वाली हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...