CG – मशरूम बनी मौत की वजह: जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के कई सदस्य बीमार… एक बच्ची की चली गई जान… घर में पसरा मातम

मशरूम बनी मौत की वजह

डेस्क। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। जहां एक दो साल की मासूम की मौत हो गई है। पूरा मामला थाना मरवाही अंतर्गत ग्राम मरवाही के नवाटोला का है। सभी को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवाटोला निवासी अशोक चंद्रा अपने परिवार सहित शुक्रवार की शाम जंगल से मशरूम लाए और उसे पुरे परिवार के साथ खाया। मशरूम के खाते ही परिवार के सभी सदस्य जिनमें छोटे- छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी अचानक उल्टियां करने लगे। जिसमें एक दो साल की बच्ची सिद्धि चंद्रा की तबियत खराब हो जाने के कारण उसे इलाज के लिए मरवाही के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया। जिसके बाद आज सुबह उसकी मौत हो गई।

बच्ची की मौत के बाद घर के सभी बीमार सदस्यों को 108 संजीवनी एंबुलेंस की मदद से आनन- फानन में मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायगढ़ के खर्राघाट को मिलेगी नई पहचान : मंत्री...

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल में रायगढ़ के खर्राघाट को नया स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...

झीरम घाटी केस में बड़ा मोड़ : 10 दोषियों...

बिलासपुर। बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ अब कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट पहुंच गई है। मामले में मृत्युदंड...

ग्रेटर नोएडा बस हादसा : CM साय ने जताया...

रायपुर। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त...

बस्तर में बारिश का कहर : आज से सभी...

बस्तर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर...