CG Accident : दो बाइकों में भिड़ंत से तीन युवकों की मौत, दाे घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो बाइकों में भिड़ंत से 3 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल कांकेर में चल रहा। यह हादसा शनिवार दोपहर तडोकी थाना क्षेत्र के बोन्दानार गांव के पास हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, दो बाइक आपस में टकराने से 5 युवक घायल हुए थे। इनमें घायलों को अंतागढ़ में इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था. एक युवक की मौत रात में अंतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई। दूसरे ने कांकेर जिला अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं तीसरे युवक को रायपुर रेफर किया गया था, जिसकी धमतरी के पास रास्ते में मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। तडोकी थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि एक बाइक में ग्राम वरचे तो दूसरी बाइक में केसेकोड़ी के युवक सवार थे। मृतक तीनों युवक कोयलीबेड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे। वहीं अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने युवकों के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...