CG – नवविवाहिता ने किया सुसाइड: घर के कमरे में लगा ली फांसी… दो महीने पहले ही हुई थी शादी… आत्महत्या का कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

नवविवाहिता ने किया सुसाइड

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक नवविवाहिता ने सुसाइड कर लिया, बताया जा रहा है कि महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना सिहावा थाना इलाके की उमरगांव की है, जहां एक नवविवाहित महिला नेहा ( भारती) साहू पति गालव ऋषि ने घर में बंद कमरे के अंदर वेंटिलेशन में लगे लोहे की राड में कपड़े से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका महिला का दो माह पूर्व 26 अप्रैल को शादी हुआ था, जो कुकरेल के इलाके के माकरदोना गांव से शादी होकर कुरूद के पास मेंडरका गांव में गई थी। बताया जा रहा है कि मृतिका के पति गालव ऋषि नगरी जनपद कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। लिहाजा शादी के बाद दोनों पति,पत्नी उमरगांव में मृतिका महिला के पति के बड़े भाई के पास उमरगांव में रह रहे थे। इधर मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

हालांकि महिला ने सुसाइड क्यों किया है इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच के बाद ही महिला की मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। महिला के मौत से परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...