भिलाई में गांजा तस्कर पकड़ाया: मुर्गा चौक में आरोपी ग्राहक का कर रहा था इंतजार, भट्ठी पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा… 5 Kg ड्रग्स जब्त

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार हुआ है। भिलाई के भट्ठी थाना पुलिस ने 25 वरसगीय आरोपी जे. श्रीनिवास को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुर्गा चौक के पास, ओवर ब्रिज के नीचे सेक्टर-3 में ग्राहक का इंतजार कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 5.140 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि, 06.07.2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा को अपने पास रखकर ब्रिकी करने के लिए ओव्हर ब्रिज के नीचे, मुर्गा चौक के पास, सेक्टर 03 भिलाई में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा तत्काल एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रांरभिक कार्यवाही करने मौके पर पहुंची तो पुलिस को आता देखा संदेही भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम जे. कुमार पिता जे. श्रीनिवास उम्र 25 वर्ष पता रसियन ब्लॉक, सेक्टर 06 भिलाई का रहने वाला बताया।

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की सीमेंट बोरी में अवैध रूप से रखे 5.140 किलो ग्राम मादक पदार्थ गाँजा किमती करीबन 50,000/- रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी को दिनांक 06.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, सउनि नागेन्द्र बंछोर, आरक्षक हिरेश साहू, अमित सिंह, डेकेश बंछोर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...