भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए मेयर बाकलीवाल, भगवान की पूजा अर्चना कर शहरवासियों के लिए मांगी खुशहाली

दुर्ग। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल शामिल हुए। उन्होने पूरे विधि विधान से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की पूजा अर्चना की। इस समय पार्षद व एनआईसी सदस्य दीपक साहू,भोला महोबिया भी रथ यात्रा में शमिल हुए। आज किला मंदिर प्रांगण तमेरपारा दुर्ग एवं श्री राम जानकी मंदिर से निकाली गईं भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल होने का एवं आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

महापौर संग पार्षद साथियों ने भी जगन्नाथ की रथ यात्रा के समय झाड़ू लगाकर सफाई की।रथ यात्रा में शामिल होने के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस साल भी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। भगवान जगन्नाथ शहरवासियों और प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली दे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...