दुर्ग जिले में अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर, कांग्रेस शासनकाल में सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक कॉप्लेक्स

दुर्ग। जिले में अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड पर है। टीम ने आज फिर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया। यह मामला दुर्ग जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के धमधा ब्लाॅक के ग्राम जोगी गुफा का है। यहां कांग्रेस के शासनकाल में अवैध दुकानें बनी थी। प्रशासनिक अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे व्यावसायिक कॉप्लेक्स पर बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा।

ग्राम जाेगी गुफा में कांग्रेस शासनकाल में पूर्व मंत्री चौबे के करीबी होने का फायदा उठाकर जल संसाधन विभाग की जमीन पर दुकानें बना दी गई थी। बिना अनुमति के सरपंच ने ही निर्माण कार्य कराया था। दुकानों को आवंटित करने की तैयारी भी पूरी हो गइ्र थी। इसी बीच प्रशासनिक अमले ने गांव पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की।

बता दें कि यह मामला जिला पंचायत समान सभा में मामला उठा था। इस मामले पर साजा विधायक ईश्वर साहू ने भी संज्ञान लिया था। व्यावसायिक परिसर में कुल 24 दुकानें बनी है, जिस पर बुलडोजर चलाया जा रहा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...