CM साय के निर्देश के बाद दिव्यांग को मिला बैटरी चलित ट्राई सायकल: मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने भेंट की चाबी, दिव्यांग के चेहरे में आई मुस्कान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग को बैटरी चलित ट्राई सायकल उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने अपने निजी निवास बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में वनगांव निवासी बृजकुमार को बैटरी से चलने वाली ट्राई सायकल प्रदान की। बैटरी चलित ट्राई सायकल पाकर विकलांग बृजकुमार ने मुख्यमंत्री साय और कौशल्या साय का आभार जताया है।

गौरतलब है की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के बगिया में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो दिवसीय दौरे पर बगिया पहुंचे थे, जहां सीएम कैंप कार्यालय में जनदर्शन के दौरान दिव्यांग बृजकुमार चांद ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर ट्राय सायकल उपलब्ध कराने की मांग की थी, इनकी मांग पर संवेदनशील मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को ट्राई सायकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद इन्हें बैटरी चलित ट्राई सायकल उपलब्ध कराया गया, मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज दिव्यांग को बैटरी चलित ट्राई सायकल भेंट कर चाबी सौंपी। दिव्यांग ने बैटरी चलित ट्राई सायकल मिलने पर ताली बजाकर खुशी जाहिर की, मुख्यमंत्री और कौशल्या साय का आभार जताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...