वाटर ATM से बुझेगी सेक्टर-4 के लोगों की प्यास: बोरिया मार्केट में मेयर नीरज ने वाटर एटीएम का किया शुभारंभ…शहर के अन्य वार्डों में लगाए जा रहे वाटर एटीएम

भिलाई। शुद्ध पेयजल शहर सरकार की पहली प्राथमिकता है। बीएसपी के टाउनशिप एरिया में जब शुद्ध पेयजल का संकट हो तो ऐसी परिस्थिति में भिलाई नगर निगम द्वारा वाटर एटीएम की स्थापना करना अपने आपमें एक सुखद व राहतभरी खबर है। निगम की मंशा है कि शहर के टाउनशिप व पटरीपार के निवासी को पीने के लिए शुद्ध जल उपलब्ध करा सकेे।

इसके लिए निगम प्रशासन सदैव प्रयासरत रही है। महापौर नीरज पाल ने भी पेयजल आपूर्ति विभाग को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं भीषण गर्मी के दिनों में जगह-जगह प्याउ घर व वाटर एटीएम खोले जाने से शहरवासियों सहित वहां से गुजर रहे राहगीरों के कंठ को तर करने में भी मदद मिलेगी।

सेक्टर 4 के बोरिया मार्केट सहित आसपास के लोगों तथा राहगीरों एवं आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से वाटर एटीएम की स्थापना की गई है। महापौर श्री पाल ने आज इस वाटर एटीएम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि इस वाटर एटीएम के लगने से लोगो को शुद्ध पेयजल मिलेगा।

इसकी स्थापना के लिए व्यवसायी भी काफी दिनों से मांग कर रहे थे, जो आज पूरी हुईं। श्री पाल ने आमजनता, व्यापारियों व सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे भी सार्वजनिक जगहों पर पानी की व्यवस्था कर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में मददगार बनें।

उल्लेखनीय है कि निगम वाटर एटीएम लगाकर क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पीने योग्य पानी उपलब्ध कराकर भागीरथी की तरह भूमिका का निर्वाहन कर रही है। निगम निश्चित तौर पर ऐसा पुनीत कार्य कर प्यासे लोगों के कंठ को तर करने का प्रयास कर रही है।

वाटर एटीएम के शुभारंभ के दौरान जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, एमआईसी मेम्बर एकांश बंछोर, केशव चौबे, साकेत चंद्राकर, सीजू एंथोनी, लालचंद वर्मा, मालती ठाकुर, पार्षद सेवन कुमार, वैशाली नगर के जोन अध्यक्ष रामानन्द मौर्या, जोन 5 के जोन आयुक्त एन आर रत्नेश, महापौर के निज सचिव वसीम खान, राजीव यादव सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...