UP में बड़ा हादसा : ओवरटेक करते समय टैंकर से टकराई बस, 18 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ओवरटेक करते समय डबल डेकर बस की टैंकर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 18 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक घायल बताए जा रहे है। यह घटना बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव की है। बताया जा रहा कि बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर बस (UP95 T 4720) बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली आ रही थी. जब बस सुबह करीब 4:30 बजे उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने ओवरटेक किया और इसी दौरान बस से टक्कर हो गई. यह हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस के परखच्चे उड़ गए. जहां हादसा हुआ, उस जगह लाशों का अंबार लग गया. तड़के हुए इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

इस हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही बांगरमऊ के इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने 18 लोगों को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पर रेफर किया है. मरने वालों में 14 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं.

हादसे में इनकी हुई मौत

1. दिलशाद (22) पुत्र अशफाक निवासी थाना मोदीपुरम, मेरठ 2. बीटू (9) पुत्र राजेन्द्र निवासी थाना भादूर, शिवहर, बिहार 3. रजनीश पुत्र रामविलास निवासी जनपद सीवान, बिहार 4. लालबाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार 5. रामप्रवेश कुमार निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार 6. भरत भूषण कुमार पुत्र लाल बहादुर दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार 7. बाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार 8. मो. सद्दाम पुत्र पुत्र मो. बशीर निवासी गमरोली थाना शिवहर, बिहार 9. नगमा पुत्री मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली 10. शबाना पत्नी मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली 11. चांदनी पत्नी मो. शमशाद निवासी शिवोली, मुलहारी 12. मो. शफीक पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी 13. मुन्नी खातून पत्नी अब्दुल बसीक निवासी शिवोली, मुलहारी 14. तौफीक आलम पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी और अन्य 04 अज्ञात

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : 13...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन...

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...