दुर्ग के गांव में खाने खाते वक्त खदान से छिटककर घर में गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे घर वाले, खदान संचालक और ब्लास्टिंग करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज

दुर्ग. जिले के ग्राम मुड़पार में संचालित पत्थर खदानों से ग्रामीण बहुत परेशान हैं. तेज ब्लास्टिंग के कंपन से घरों की दीवारें हिलने लगी है. खदान से निकलने वाले धूल के गुबार से भी लोग परेशान हैं. इस बार ब्लास्टिंग से पत्थर उड़कर घर की छत को तोड़कर घर के अंदर आ गिरा. इस दौरान घर वाले खाना खाने बैठे थे, गनीमत है की किसी को कुछ नहीं हुआ. पीड़ित की शिकायत के बाद उतई पुलिस ने खदान संचालक और ब्लास्टिंग करने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज किया है.

दरअसल ग्राम मुड़पार में धीराजी देवी खदान में ब्लास्टिंग के बाद पत्थर छिटककर टीका राम यादव के घर में लगी सीट को तोड़कर बरामदे में जा गिरा. जिस समय घर के अंदर पत्थर का टुकड़ा गिरा उस समय टीकाराम के पिता तन्नु यादव घर के बरामदे में खाना खाने बैठे थे. गनीमत है कि किसी को कुछ नहीं हुआ।

टीकाराम यादव की रिपोर्ट पर खदान संचालक आशीष यादव एवं पत्थर तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग करने वाले ब्लास्टर पुनीत राम पाल के खिलाफ उतई थाने में मामला दर्ज किया गया है. एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि उतई थाना अंतर्गत ग्राम मुड़पार में संचालित पत्थर खदान में विस्फोट के बाद पत्थर उछलकर प्रार्थी टीकाराम के घर पर गिर गया. इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है. खदान संचालक आशीष यादव एवं ब्लास्टिंग करने ब्लास्टर पुनीत राम पाल के खिलाफ धारा 288, 3(5) एवं 324 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है. आगे की विवेचना की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...