गंदे पानी सप्लाई पर बैकफुट में BSP प्रबंधन: दुर्ग कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश, अधिकारियों से जवाब से असंतुष्ट हुए डॉ. भुरे…बोले-बारिश से पहले हो जाएं सीवरेज और 700 से ज्यादा बैकलेन की सफाई

भिलाई। भिलाई के सेक्टर- 1,2,4,6,7 व 8 से पानी की गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के पास कुछ शिकायतें आ रही थीं। बीएसपी टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई और नल में आ रहे मटमैले और दूषित पानी से आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव ना पड़े इसके लिए कलेक्टर ने भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों और नगर निगम आयुक्तों के साथ आपातकालीन बैठक ली।

कलेक्टर ने बीएसपी के अधिकारियों के साथ जल आपूर्ति के प्रभावी नियंत्रण के लिए वितरण प्रणाली पर चर्चा की और घरों के नल में आने वाली दूषित पानी का कारण पूछा। बीएसपी के अधिकारियों ने अपना पक्ष रखा परंतु कलेक्टर इससे असंतुष्ट नजर आए और उन्होंने साफ व कड़े शब्दों में नागरिकों की बुनियादी हित को ध्यान में रखकर कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए तथा मामले को गंभीरता से लेनें के लिए कहा।

उन्होंने पाइपलाइन के रिसाव संबंधी जांच और नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को युद्ध स्तर में कार्य करने के लिए कहा। स्वच्छ पानी व्यवस्था के पुनर्स्थापन के लिए मेन पावर को दो से तीन गुना करने का अपना सुझाव भी दिया। इसके अलावा बीएसपी टाउनशिप में 700 से भी ज्यादा बैकलेन की सफाई और सीवरेज लाईन प्रबंधन के विषय में भी उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की।

कलेक्टर ने बैकलेन की सफाई इस प्रकार से करने के लिए कहा कि ये घरों के सामने की गलियों से भी स्वच्छ दिखाई दे। उन्होंने अपना विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि बैकलेन में गंदगी का मुख्य कारण मुख्यतः गीला एवं सुखा कचरा को अलग न करना और कचरा प्रबंधन के लिए कचरा वाहन का उपयोग न करना होता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैकलेन की सफाई के लिए बीएसपी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करे ताकि हमें बेहतर परिणाम प्राप्त हो। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आने वाले बरसात से पहले इन सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए कहा ताकि नगरवासियों को किसी दिक्कत का सामना करना न पड़े।

इस अवसर पर भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, रिसाली नगर निगम आयुक्त श्री आशीष कुमार देवांगन और भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारीगण उपस्थित थे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...