कोसानगर में बिछेगा सड़कों का जाल: भूमिपूजन के तुरंत बाद सड़कों का निर्माण शुरू…बारिश से पहले पूरा हो जाएगा काम, पार्षद निरंकारी ने किया चुनाव में निर्माण का वादा

भिलाई। सालों से वार्ड का विकास अटका था। अब रफ्तार पकड़ ली है। विकास से उपेक्षित वार्ड की चर्चा अब हो रही है। लोग अब विकास की बातें कर रहे हैं। समस्याओं का समाधान हो रहा है। अब इस वार्ड-5 कोसानगर की तस्वीर बदल रही है। ये अच्छे संकेत है लोकतंत्र के लिए। जिन्हें आप चुनकर भेजते हैं, वो अब काम कर रहे हैं।

ये बातें मंगलवार को पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भजन सिंह निरंकारी ने सड़क निर्माण के भूमिपूजन के दौरान कही। दरअसल, वार्ड-5 कोसानगर में अलग-अलग इलाकों की सड़कों के निर्माण के लिए नींव रखी गई।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पीडब्लयूडी चेयरमैन एकांश बंछोर समेत अन्य बतौर अतिथि शामिल हुए। सभी ने वार्ड में चल रहे विकास कार्यों के लिए पार्षद व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी की तारीफ की।

दरअसल, संदीप निरंकारी ने वार्ड चुनाव के वक्त लोगों से वादा किया था कि अलग-अलग इलाकों की सड़कों का निर्माण तेजी से कराया जाएगा। उसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश की भूपेश सरकार, मेयर नीरज पाल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सड़क निर्माण कराया जा रहा है।

पार्षद व विधि एवं सामान्य प्रशासन डिपार्टमेंट के चेयरमैन संदीप निरंकारी ने कहा कि, निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। वार्ड के विकास से तस्वीर बदल रही है। लोग अब कह रहे हैं कि विकास तेजी से हो रहा है। आने वाले दिनों में वार्ड विकास के लिए काफी प्रस्ताव बनाए गए हैं।

भूपेश सरकार और मेयर नीरज पाल ने पहले ही कहा है कि वार्ड विकास में फंड की कमी बिल्कुल नहीं होगी। इस दौरान एमआईसी मेंबर चंद्रशेखर गंवई, लालचंद वर्मा, पार्षद हरिओम तिवारी, मंजित निरंकारी, किशन यादव, संगम मेश्राम, बुद्धशरण बोरकर, राजू नरवणे, मुकेश, मधु चौबे, बिट्‌टा, पप्पू, सत्येंद्र सिंह, गुलाब बाबा, राजकुमार समेत अन्य वार्डवासी मौजूद रहें।

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काम: एकांश
कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे पीडब्ल्यूडी चेयरमैन एकांश बंछोर ने कहा कि, शहर विकास हमारी पहली प्राथमिकता में है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर हम तेजी से काम कर रहे हैं।

शहर के सौंदर्यीकरण से लेकर सड़क, नाली, पानी और भवन जैसी जरूरत की चीजों को हमने पहली प्राथमिकता में रखा है। कोसानगर में आने वाले दिनों में तेजी से काम होंगे। पहले यह वार्ड उपेक्षित था, अब स्मार्ट बन रहा है।

प्रदेश की भूपेश सरकार का सिर्फ विकास ही विजन: मुकेश चंद्राकर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि, प्रदेश की कांग्रेस की भूपेश सरकार का एक ही विजन है विकास…विकास और विकास…। गांव, गरीब और किसानों की ये सरकार हर किसी की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। वो चाहे शहरी विकास हो या गांवों की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने का हो। अब देश में भूपेश मॉडल पर चर्चा होती है।

इन इलाकों की सड़कों का होगा डामरीकरण
वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने कहा कि, वार्ड-5 के मॉडल टाउन और नेहरू नगर के पास नीता शुक्ला नेत्रालय के सामने की सड़क बनेगी। मॉडल टाउन की मेन सड़क का निर्माण शुरू हो गया है।

नेहरू नगर की सड़क, आशाराम आश्रम के सामने की सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। भूमिपूजन के तुरंत बाद काम शुरू कराना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। संदीप निरंकारी ने कहा है कि, निर्माण की क्वालिटी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...