Chhattisgarh : मां और बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी, घर का एक सदस्य गंभीर, शहर के बीचों बीच हुई वारदात

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। शहर के बीचों बीच एक घर में मां और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. वहीं परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना धरमपुरा रोड स्थित अनुपमा चौक के पास की है.

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. वहीं बस्तर एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस घटना की बरीकी से जांच कर रही।

परिवार के घायल एक सदस्य को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके शरीर पर ब्लेड से वार किया गया है। घायल व्यक्ति खतरे से बाहर बताया जा रहा है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...