दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर सात फेरे लिए बगैर वापस लौटा दूल्हा, बालोद से गरियाबंद गया था बारात

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दूल्हा ने दहेज की डिमांड की, जिसे पूरा नहीं करने पर दुल्हन से सात फेरे लिए बगैर ही दूल्हा बारात वापस लेकर आ गया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पहले कोतवाली में की। फिर एसपी से भी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।

यह मामला गरियाबंद कोतवाली थाना क्षेत्र के डाक बंगलापारा का है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप परिवार की बेटी का विवाह बालोद के दल्लीराजहरा निवासी अनिल तांडीया से तय हुई थी। मंडप भी सजा था। धूमधाम से बारात भी निकली। बिना बाप के बेटी को बिहाने विधवा मां ने अपने हैसियत से ज्यादा धूमधाम से बेटी की शादी करने की तैयारी की थी।

वरमाला के समय दूल्हे ने माला की कीमत कम पैसे का आंक दिया। गले में चेन और अन्य दहेज के सामान की मांग भी रख दी। इसके बाद भरे समाज के बीच शादी को आधे में छोड़ दहेज कम होना बताकर दुल्हन को लिए बगैर आधी रात दूल्हा बारात समेत वापस लौट गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...