चलती कार में लगी आग, तीन लोग थे सवार, धमधा से दुर्ग जाने के दौरान हुई घटना

दुर्ग। चलती कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। कार में तीन लोग सवार थे। आग लगते ही तीनों लोग कार छोड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, जिससे किसी प्रकार की कोई जानहानि नहीं हुई। यह घटना धमधा नाका एफसीआई गोदाम के सामने की है। बताया जा रहा कि ओवर हिटिंग के कारण टाटा इंडिका में आग लगी।

दरअसल यह घटना तब हुई जब कार सवार तीन लोग धमधा से दुर्ग की ओर आ रहे थे। आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा कि पास में ही धान से भरे ट्रकों की लाइन लगी थी। समय रहते आग पर काबू पाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, जयप्रकाश गांधी...

रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां...

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...