CG – TI सस्पेंड: कांग्रेस नेता पर CHO ने लगाया 3 साल से दुष्कर्म करने का आरोप… युवती से आरोपी ने शादीशुदा होने की बात भी छिपाई… शिकायत करने थाने पहुंची तो प्रभारी ने कहा- बाद में आना, नहीं लिखी शिकायत, SP ने किया निलंबित

कांग्रेस नेता पर CHO ने लगाया 3 साल से दुष्कर्म करने का आरोप

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवती के साथ कांग्रेस नेता ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता इसकी शिकायत करने थाने पहुंची तो टीआई ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़िता इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी ने कार्रवाई कर टीआई शैलेन्द्र नाग को सस्पेंड कर दिया और आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेसी नेता का नाम उत्तम राणा बताया जा रहा है। आरोपी बागबाहरा जनपद पंचायत में सभापति है। मामला कोमाखान थाना का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 32 साल के उत्तम राणा ने युवती को शादी का झांसा दिया था। महासमुंद जिले में चीफ हेल्थ ऑफिसर युवती से कोमाखान के उत्तम की पहचान हुई थी। इसके बाद से वह 3 सालों तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने खुद की शादी होने की बात भी छिपाई थी।

आरोपी कांग्रेस नेता की शादी 3 साल पहले यानी 2021 में ही हो चुकी थी। पीड़िता को जब पता चला कि युवक शादीशुदा है तो वह 10 जुलाई को कोमाखान थाने पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि थाने के पुलिसकर्मियों ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं की और उसे बैठाए रखा।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कांग्रेस नेता उत्तम राणा के खिलाफ एफआईआर करने से पुलिसकर्मी बच रहे थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने के टीआई से भी की लेकिन किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई।​​​​​​​ थाना प्रभारी ने पीड़िता को बाद में आने को कह दिया। न्याय न मिलता देख पीड़िता किसी तरह SP कार्यालय पहुंची। युवती ने SP आशुतोष सिंह तक अपनी आपबीती पहुंचाई।

SP ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पहले तो कोमाखान थाना प्रभारी शैलेन्द्र नाग को सस्पेंड किया। इसके बाद पीड़िता की FIR दर्ज कराने के निर्देश भी दिए। पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए आरोपी कांग्रेस नेता उत्तम राणा को नए महिला कानून की धारा 64 (2) M, 331, 115 (2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...