दुर्ग की डॉ. विनीता ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : दो साल में 100 जुड़वां बच्चों की कराई डिलीवरी, अब तक करा चुकी हैं करीब 15 हजार प्रसव

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जिला अस्पताल की मदर चाइल्ड यूनिट में पदस्थ डॉ. विनीता धुर्वे ने महज ढाई साल में 100 जुड़वां बच्चों की डिलीवरी कराकर देश में एक रिकॉर्ड बनाया है। डॉ विनीता धुर्वे अब तक 14 हजार 500 प्रसव करा चुकी हैं। वे देश की पहली डॉक्टर हैं, जिन्होंने जुड़वां बच्चों की डिलीवरी कराने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया है।

शुक्रवार को डॉ. विनीता ने फिर दो जुड़वां बच्चियों की डिलीवरी कराई है। ये उनकी जुड़वां बच्चों की 100वीं डिलीवरी थी। बताया जा रहा है कि भिलाई के कैलाश नगर निवासी शेख फैयाज की पत्नी बुशरा परवीन ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। खास बात ये है कि उन्होंने इस दौरान सबसे ज्यादा नॉर्मल डिलीवरी कराई है। वहीं, 6, 480 प्रसव सीजेरियन ऑपरेशन से करा चुकी हैं।

2011 से करा रहीं डिलीवरी

डॉ विनीता धुर्वे ने बताया कि 2011 से वे लगातार मैटरनिटी वार्ड में डिलीवरी करा रही थीं, लेकिन काउंटिंग करने में कभी ध्यान नहीं दिया। 2022 से 2024 के बीच 100वें जुड़वां बच्चों की डिलीवरी कराकर शतक का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि उनकी इस उपलब्धि में उनके स्टाफ का भी पूरा सहयोग मिला। इसी वजह से यह रिकॉर्ड बन पाया है। कभी भी जुड़वां बच्चों की डिलीवरी का केस आता है तो स्टाफ के सभी डॉक्टर उनके पास ही रहते हैं।

अलग-अलग जगहों पर सेवाएं दे चुकी है विनीता

डॉ. विनीता धुर्वे ने बताया कि 2003 में रायपुर मेडिकल कॉलेज से MBBS करने के बाद दुर्ग में ही इंटर्नशिप की। इसके बाद दुर्ग जिले के रसमड़ा, अहिवारा सहित अलग-अलग जगहों पर पदस्थ रही हैं। 2011 से दुर्ग जिला अस्पताल के मैटरनिटी वॉर्ड में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...