तहसीलदारों की हड़ताल स्थगित, संघ के प्रांताध्यक्ष बोले – 10 दिन में मांगे पूरी नहीं हुई तो 22 से फिर आंदोलन

रायपुर। राजस्व सचिव से मांगों को लेकर आश्वासन मिलने के बाद तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। संघ के प्रांताध्यक्ष नीलमणि दुबे ने अपनी कार्यकारिणी के साथ राजस्व सचिव से मुलाकात की और अपनी मांगों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद प्रांताध्यक्ष ने अपने संघ को बताया कि उनके प्रमुख मांगों में शामिल तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर प्रमोशन में 50:50 एवं नायब तहसीलदारों को राजपत्रित बनाए जाने को लेकर राजस्व सचिव ने फाइल आगे बढ़ा दी है।

प्रांताध्यक्ष नीलमणि दुबे ने राजस्व सचिव की इस पहल का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया परंतु तहसीलदारों की न्यायालय वार सुरक्षा एवं अधीक्षक सहायक अधीक्षक भू अभिलेख को तहसीलदार बनाए जाने, तहसीलदार नायब तहसीलदार को उनके पद के विपरीत अटैच किए जाने के संबंध में अभी तक कोई ठोस कदम ना उठाए जाने पर 10 दिवस का अल्टीमेटम दिया है।

10 दिवस के भीतर यदि सभी राजस्व न्यायालयों में सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाते एवं तहसीलदार नायब तहसीलदारो का निर्वाचन इत्यादि से अटैचमेंट समाप्त नहीं किया जाता, अधीक्षक सहायक अधीक्षक को तहसीलदार नायब तहसीलदार के पद से नहीं हटाया जाता तो प्रदेशभर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार 22 तारीख से फिर इन प्रमुख मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...