‘राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम’ : रामलला‌ के दर्शन करेगी सरकार, CM संग मंत्रिमंडल अयोध्या रवाना

रायपुर। ‘राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम’ राम काज और राम भक्ति की इसी गहरी भावना के साथ ननिहाल का स्नेह और भक्ति लेकर अयोध्या धाम में भांचा राम के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सभी मंत्री अयोध्या रवाना हुए। इस दौरान सीएम साय ने कहा, प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रभु से कामना करेंगे।

सीएम साय ने कहा, प्रभु श्रीराम के लिए उपहार स्वरूप माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण के मीठे बेर और पानी ले जा रहे। प्रभु को विष्णु भोग चावल, सीताफल और मिष्ठान्न के लिए अईरसा और करी लड्डू का भोग लगाएंगे। प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी लेकर जा रहे।

मुख्यमंत्री ने जो उपहार की थाली तैयार की है उसे गौर करें तो पाएंगे कि इसके सभी पदार्थ राम कथा से संबंधित ही है। चाहे विष्णु भोग हो चाहे सीताफल हो, सबसे प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का दिव्य स्मरण होता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...