बोरिया सब्जी मार्केट को रोड से हटाने की उठी मांग… भिलाई निगम के जोन-5 अध्यक्ष के अध्यक्षता में हुई बैठक में बनी सहमति; नगर सेवा विभाग को भेजा जाएगा पत्र

भिलाई। भिलाई में बोरिया सब्जी मार्केट को रोड से हटाने की मांग उठी है। जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी के अध्यक्षता में जोन क्रमांक-5 में जोन समिति की बैठक शनिवार को आहुत की गई। जिसमें प्रमुख रूप से सदस्यों ने विचार किया कि बोरिया सब्जी मार्केट सेक्टर-4 भिलाई के पुराने बाजारों में से एक है। बरसों से बाजार लगते-लगते इतना बड़ा होते चला गया कि अब मैदान के अलावा प्रमुख रोड में भी सब्जी बेची जा रही है। हजारों लोग सब्जी खरीदने दूर-दूर से आते हैं। जिसके कारण आवागमन बाधित हो रहा है। दुर्घटना होने का संभावना बनी रहती है।

इस परेशानी को देखते हुए जोन समिति के सदस्यों ने भिलाई नगर सेवा विभाग को पत्र लिखने लिखने की अनुशंसा की गई। बोरिया सब्जी मार्केट सड़क से हटवा कर मैदानी क्षेत्रों में व्यवस्थित किया जाए। इसके लिए सभी पार्षद सहमत थे। साथ में चौक चौराहों पर अवस्थित ढंग से व्यापार करने वाले, फल बेचने वाले ठेले, चाट गुपचुप, फेरी लगाकर बेचने वाले दुकानदारों को भी व्यवस्थित करने एवं सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को भी पकड़ने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

जिससे सेक्टर क्षेत्र की सुंदरता बनी रहे। इसके लिए भिलाई स्टील प्लांट एवं नगर पालिक निगम भिलाई मिलकर कार्य करें। मीटिंग के दौरान जोन 5 के अध्यक्ष राजेश चौधरी, एमआईसी सदस्य एकांश बंछोर, पार्षदगण,जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता के के गुप्ता , जोन स्वास्थ्य अधिकारी वी सैमुअल, उप अभियंता दीपक देवांगन, श्रीमती प्रभा लाकड़ा आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...