भिलाई में सीट-कवर बनाने का काम करने वाले युवक ने 15 साल की बच्ची से किया रेप… नाबालिग प्रेग्नेंट हुई तब हुआ खुलासा; पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर भेजा जेल

भिलाई। भिलाई में 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। खुलासा तब हुआ जब नाबालिग के पेट में दर्द उठा और उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने बताया की नाबालिग छात्रा प्रेग्नेंट है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां के शिकायत के बाद इस मामले में 24 वर्षीय आरोपी मोहम्मद एजाज अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भिलाई नगर CSP SP तिवारी ने बताया कि, फरीद नगर सुपेला की रहने वाली पीड़िता की माता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक बेटी जिसकी उम्र 15 साल है, उसको अचानक पेट दर्द हुआ, जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाॅक्टर द्वारा गर्भवती होना बताया गया। बच्ची की माता द्वारा पीड़िता से पूछताछ करने पर पता चला कि, राज नाम का लड़का जो सीट कवर बनाने का काम करता है, उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच शुरू की।

सुपेला पुलिस आरोपी राज की तलाश में लग गई। शनिवार 13, जुलाई को आरोपी मोहम्मद एजाज अली उर्फ राज को घेराबंदी कर पकड़ा गया और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। इस अहम कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि खुशबू वर्मा, आर. जुनैद सिद्धीकी, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा। आरोपी के खिलाफ धारा 376 भादवि, 4,5(जे)(2), 6, 8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...