स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल कल बीजापुर दौरे पर: संवेदनशील क्षेत्र, स्वास्थ्य सुविधाओं, मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों का लेंगे जायजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश के सुदूर और संवेदनशील जिले में पूरा दिन व्यतीत करेंगे जिसके अन्तर्गत जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति तथा मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों का जायज़ा लेंगे।

मंत्री जायसवाल इस दौरान जिला अस्पताल का दौरा भी करेंगे और समीपवर्ती पोटा केबिन छात्रावास का भी निरीक्षण करेंगे। गौरतलब है कि पोटा केबिन में कुछ छात्र मलेरिया से पीड़ित हैं। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ज़िला पंचायत सभागार बीजापुर में बस्तर संभाग के सभी ज़िलों के स्वास्थ्य प्रमुखों (सीएमएचओ,सीएस,डीपीएम) की बैठक भी लेंगे। ज़िला प्रमुखों द्वारा वर्षाऋतु की बीमारियों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी। मंत्री जायसवाल के साथ पूर्व मंत्री महेश गागडा,अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य मनोज पिंगुआ एवं स्वास्थ्य संचालक ऋतुराज रघुवंशी भी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: हसदेव डैम में मिला युवती का शव,...

कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवती का शव हसदेव डैम में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के...

CG Crime : चाकू की नोक पर किसान से...

बालोद। रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी में रास्ता पूछने के बहाने एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर...

Durg News: फर्जी पट्टा से होम लोन लेने की...

दुर्ग। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर होम लोन लेने का प्रयास करने...

साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन...

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित...