भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर तोड़फोड़, सुरक्षा पर उठे सवाल

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। सीआईएसएफ का सुरक्षा घेरा तोड़कर एक मानसिक रोगी प्लांट के अंदर घुस गया और वहां कर्मिचारियों से गाली गलौज कर तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही CISF के जवान पहुंचे और आरोपी को पकड़कर थाने भेजा। वहीं इस घटना के बाद से प्लांट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना के बाद से BSP के कर्मचारियों में काफी रोष है। उनका कहना है कि भिलाई स्टील प्लांट CISF जैसी कड़ी सुरक्षा के बीच है। इसके बाद भी यहां सुरक्षा में इतनी लापरवाही बरती जा रही है कि कोई प्लांट के अंदर आ जा रहा है।

दरअसल, टीएंडडी में वर्कस्टेशन धर्म कांटा में रात में एक युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। कर्मचारियों ने उसे वहां से जाने और गाली न देने की बात कही। इस पर शराबी युवक भड़क गया और रॉड से दरवाजे खिड़कियों में लगे कांच को तोड़ दिया। इसकी सूचना कर्मचारियों ने CISF को दी।

सीएसएसएफ के जवान वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से बीमार होने के चलते आरोपी कुछ बता नहीं पा रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी भट्ठी पुलिस को दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...