दुर्ग क्षेत्र में लूट के आरोपी गिरफ्तार, चार दोस्तों ने मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

भिलाई। उतई थाना क्षेत्र के महकाखुर्द में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, नगदी रकम समेत घटना में इस्तेमाल दो बाइक को भी बरामद किया गया है।

बता दें कि 13 जुलाई को प्रार्थी रूपेश कुमार देशलहरे निवासी तालपुरी ने थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी चोला मण्डलम कंपनी के ऑफिस में दोपहिया वाहन सेल्समैन का काम करता है। वह 11 को अपनी बाइक से रानीतराई एवं जामगांव (एम) गया था, जहां से अपना काम कर वापस अपने निवास तालपुरी आ रहा था। इस दौरान ग्राम महकाखुर्द के पास रात्रि करीबन 11.30 बजे दो बाइक में 4 लोग अचानक तेजी से आए और प्रार्थी की बाइक के सामने खड़े हो गए।

एक लड़का प्रार्थी के पास आकर बोला कि जितना पैसा, मोबाइल है, हमें दे दो नहीं तो जान से खत्म कर देगें। उनकी धमकी से प्रार्थी डर गया। चारों लड़के प्रार्थी को पकड़कर मोबाइल, पर्स में रखे नगद 10 हजार रुपए, आधार कार्ड, यूको बैंक और ओवरसीज बैंक का एटीएम एवं चोला मण्डलम बिजनेस सेल्स लिमिटेड का विजिटिंग कार्ड को लूट लिए। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जुटी।

उतई पुलिस को विश्वस्त सूत्रों से ग्राम महकाखुर्द में लूट की वारदात घटित करने वाले आरोपियों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। इस वारदात को चरोदा के युवकों द्वारा अंजाम देने की जानकारी मिली। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस तत्काल संदेहियों के निवास चरोदा में घेराबंदी कर युवराज शिवारे पिता रामखिलायन शिवारे, मुकुल कुमार यादव पिता श्रवण कुमार यादव एवं अन्य 02 अपचारी किशोर को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। चारों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कही। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राहुल गांधी के आरोपों पर CM साय का पलटवार...

रायपुर। महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में राहुल गांधी द्वारा लगाए गए चुनाव में मिलावट के आरोपों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता पर...

सजा का ऐलान : नक्सली गतिविधियों से जुड़े तीन...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में माओवादी संगठन से जुड़े मामले में विशेष न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा सुनाई है। विशेष...

बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर बच्चों का खतरनाक खेल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छह नाबालिगों की एक लापरवाही भरी हरकत ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को खतरे में डाल दिया। उसलापुर और...

2300 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग तेज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नियुक्ति की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर...