17 जुलाई को CG में रहेगा ड्राई डे: शराब दुकानें रहेंगी बंद, जारी हुआ आदेश

17 जुलाई को CG में रहेगा ड्राई डे

छत्तीसगढ़ में मोहर्रम के मौके पर 17 जुलाई को शराब दुकानें बंद रहेगी। आबकारी विभाग ने मोहर्रम में ड्राई डे घोषित किया है।मोहर्रम के अवसर पर शराब बेचने पर प्रतिबंद लगाया गया है इस बाबत आदेश भी जरी किया गया है। सभी कलेक्टरों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। इसके बावजूद अगर कोई शराब बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

जगदलपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश –
राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 जुलाई 2024 को मोहर्रम के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा मोहर्रम के अवसर पर 17 जुलाई को जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा तथा विदेशी मदिरा दुकानों और एफएल-3 होटल बार, एफएल-7 सैनिक कैंटीन एवं मद्य भण्डागार जगदलपुर को बन्द रखे जाने के लिए आदेशित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...