माइलस्टोन एकेडमी के सीनियर विंग में आर्ट फेस्ट का आयोजन… बच्चों ने दिखाई अपनी कलाकृति, डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

भिलाई। माइलस्टोन एकेडमी के सीनियर विंग में 16, जुलाई मंगलवार को आर्ट फेस्ट का आयोजन किया गया। स्कूल की क्लास छठी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। स्कूल द्वारा दिए गए विषय में से किसी एक विषय का चयन कर उन सभी को अपनी कल्पना, विचार, भावना को चार्ट पेपर में उतारना था। बच्चों की कल्पना, उनके द्वारा उकेरी गई रेखाएं, उन चित्रों में रंगों का समायोजन देखते ही बनता था। संगीतमय वातावरण में बच्चों की प्रतिभा और उभर कर आई। सभी मानो प्रकृति के कल्पना लोक में विचरण कर रहे हो। चित्रकारी के दौरान बच्चों के हाथों, गालों और जमीन पर लगे रंग उनकी लगन और मेहनत की कहानी कह रही थी। एक दूसरे के द्वारा बनाए गए चित्रों को देखकर वे मन ही मन खुश भी हो रहे थे। वे अपना परामर्श भी अपने दोस्तों को दे रहे थे ताकि और अच्छा कार्य किया जा सके। इस कार्यक्रम का आयोजन और बच्चों का उत्साह देखकर डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला एवं एकेडमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और लगन के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...