17 जुलाई को छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह: नवनिर्वाचित पदाधिकारी लेंगे शपथ… MP बृजमोहन, डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा सहित कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 17 जुलाई को सुबह 11.30 बजे राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम(साइंस कालेज परिसर) में रखा गया है।

शपथ ग्रहण समारोह सम्मानित अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और विधायक अमर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में रखा गया है।

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी, महासचिव प्रकाश गोलछा व कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने कहा है कि बस्तर से अंबिकापुर, रायगढ़ से राजनांदगांव विकास व विस्तार के लिए समर्पित हमारी कार्यकारिणी अपना कार्यक्षेत्र रायपुर व बिलासपुर तक ही सीमित रखना नहीं चाहती है, पूरे प्रदेश के सराफा कारोबारियों को जोडऩे के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एक प्रदेश ..सराफा व्यापार,सबका विश्वास..सबका साथ। हमारा एक परिवार ..छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की भावना को लेकर पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यकाल संचालित करने के लिए शपथ भी पहली बार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील ओटवानी की मौजूदगी में लेने जा रहे हैं। पदाधिकारियों ने सभी सराफा कारोबारियों से परिवार सहित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...