शिवनाथ कावड़ यात्रा समिति की बैठक संपन्न: कार्यक्रम को सफल बनाने कई मुद्दों पर हुई चर्चा… 11 अगस्त को खारुन नदी कुम्हारी से निकलेगी भव्य कांवर यात्रा… दुर्ग-भिलाई में गूंजेगा हर हर महादेव का जयकारा

डेस्क। शिवनाथ कावड़ यात्रा समिति की बैठक यात्रा के संरक्षक उपकार चंद्राकर के अध्यक्षता में रूखमणी पैलेस भिलाई 3 में सम्पन्न हुई। बैठक में कांवर यात्रा की तिथि और आगामी कार्ययोजना को लेकर कार्यक्रम तय की गई। इस वर्ष कांवर यात्रा का आयोजन 11अगस्त दिन रविवार 2024 को किया जाएगा।

कांवर यात्रा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष सर्वसम्मति से कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न योजना बनाई गई है, कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए सभी ने संकल्प लिया। बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने अपने विचार भी रखे। विगत वर्ष कांवर यात्रा में पहुंचें श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस बार भी व्यापाक तैयारी की योजना बनाई गई है। इस वर्ष यात्रा को विगत वर्ष से और भी भव्य बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक वरुण यादव ने आगे कहा कि हर हर महादेव के जयघोष के साथ कांवर यात्रा का शुभारंभ खारुन नदी से सुबह 6 बजे पूजा स्नान के बाद शिवनाथ नदी दुर्ग लिए रवाना होगा। यात्रा की विशाल जन सहभागिता हो इसके लिए सभी को में प्रचार प्रसार सहित अन्य की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं दी गई हैं।

बैठक में कांवर यात्रा को भव्य रुप देने व सफल आयोजन के लिए सभी से सुझाव प्राप्त कर रुपरेखा बनाई गयी। बैठक में मुख्य रूप से उपकार चंद्राकर वरुण यादव विपिन चंद्राकर तेजस पाल सुरेंद्र साहू विकास अग्रवाल आकाश ठाकुर उदय भास्कर रोहन सिंह मयंक गुप्ता तुलसी ध्रुव राहुल भोसले,रूपेंद्र यादव, हर्षित साहू,अजय साहू , समीर अग्रवाल ,संदीप पाली,महेंद्र साहू,कुंदन फेकर,नरोत्तम ,दीप पटेल,हुपेंद्र चंद्रा, साजन माली,संजय ठाकुर,अधिक संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...