17 जुलाई को श्रम मंत्री देवांगन कोरबा में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का करेंगे शुभारंभ… विभिन्न योजना के तहत 176 श्रमिक परिवारों को चेक का करेंगे वितरण

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत बुधवारी बाजार के समीप नवीन अन्न केंद्र का श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन बुधवार 17 जुलाई को शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही श्रम विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजना के तहत 176 श्रमिक परिवारों को चेक का वितरण भी करेगें।

श्रमिक हितैषी विष्णु देव सरकार द्वारा लगातार श्रमिक परिवारों को नित नई सौगात दी जा रही है। श्रम मंत्री देवांगन द्वारा श्रमिकों के लिए कोरबा स्थित बालको एल्यूमिना गेट के समीप पहले केन्द्र की शुरुवात की गई थी। शहर के बुधवारी बाजार के समीप दूसरे अन्न केंद्र का शुभारंभ बुधवार को मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा दोपहर एक बजे किया जाएगा।

इन योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चेक का वितरण

श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब श्रमिक परिवारों को मिलने लगा है। असंगठित कर्मकार श्रमिक प्रसूति सहायता योजना के तहत 129 हितग्राहियों को 20-20 हजार की राशि, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार व हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना के तहत 27 हितग्राही को 20-20 हज़ार की राशि व असंगठित कर्मकार मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना के तहत 16 हितग्राही को 1-1 लाख रूपए की राशि का चेक वितरित करेगें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...