हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग ने जारी किया MSC केमिस्ट्री का रिजल्ट: साईं कॉलेज भिलाई के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन… सेकंड सेमेस्टर का 97% और फोर्थ सेमेस्टर का 94% परिणाम

भिलाई। 16 जुलाई 2024 को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वारा एमएससी केमिस्ट्री, द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी किया गया। जिसमे साई कॉलेज सेक्टर-6, भिलाई के छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम रहा। कॉलेज के एमएससी द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम 97 प्रतिशत एवं एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम 94 प्रतिशत रहा।

यहां क्लिक कर देखिए रिजल्ट

एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के टॉप 3 छात्रों में सागर मलिक 87 प्रतिशत, केशव 80 प्रतिशत एवं रितिका मंडल एवं अमीषा देवांगन ने 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसी प्रकार एमएससी द्वितीय सेमेस्टर में सिद्धांत खरे ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जयप्रकाश एवं गौरव ने 74.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।

छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर साई कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा, प्राचार्य डॉ देशबंधु तिवारी एवं कॉलेज की डिप्टी डायरेक्टर डॉ ममता सिंह ने सभी छात्रों, उनके अभिभावकों एवं केमिस्ट्री विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ प्रतिभा गुमास्ता, सहायकप्राध्यापक डॉ रूपा चक्रवर्ती एवं डॉ दामिनी विश्वकर्मा को शुभकामनाएं दी एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...