CG CRIME : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने फावड़े के बेट से पीट-पीट कर अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी. यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा गांव के बहेलिया टोला का है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, रोशनी बाई अपने बेटे अर्जुन सिंह और बहू के साथ रहती थी. सोमवार को वह घर में थी. बहू खेत में फसल बोवाई करने गई थी. पड़ोस के लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे. तभी रोशनी बाई भागते हुए पड़ोसी के घर की बाड़ी में पहुंची और बीच बचाव के लिए मदद मांगने लगी.

कुछ ही देर में उसका बेटा अर्जुन सिंह हाथ में फावड़ा लेकर वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे नहीं देते हो बोलकर मां को पीटने लगा. पड़ोसियों ने पहले बीच बचाव किया, लेकिन कुछ देर बाद डरकर वहां से चले गए. कुछ देर बाद पड़ोसी कुछ और लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया.

बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद परिजनों और गांव के लोगों ने पेंड्रा थाने में इसकी शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी बेटे के खिलाफ 103-BNS का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...