भिलाई का आदतन बदमाश “मग्गा” ड्रग्स स्मगलिंग केस में अंदर: 5 किलो गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल… लुट, छेड़छाड़ समेत 14 से ज्यादा मामले पहले से दर्ज

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई नगर थाना क्षेत्र के एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी सागर कंडरा उर्फ मग्गा गांजा को 5 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसकी कीमत 50 हजार से अधिक आंकी जा रही है। आपको बता दे कि, आरोपी सागर कंडरा उर्फ मग्गा थाना भिलाई नगर का आदतन गुंडा बदमाश है। जिसपर पुलिस अक्सर निगरानी रखती है। आरोपी के खिलाफ भिलाई नगर थाना में ही लुट, छेड़छाड़, मारपीट और अवैध हथियार रखने के कुल 14 मामले दर्ज है।

दुर्ग SP जीतेन्द्र शुक्ल ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने लिए निर्देश दिए हुए है। भिलाई नगर पुलिस को 17, जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली कि, महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 के पास सागर कंडरा उर्फ मग्गा काले रंग के बैग में गांजा बिक्री करने के लिये मौजदू है। जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग और सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन मे भिलाई नगर पुलिस की टीम द्वारा महाराणा प्रताप भवन के पास सेक्टर-6 भिलाई के पास पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

आरोपी के पास से गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ 20 ख एनडीपीएस. एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जुडिशल रिमांड में जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में मे सउनि. सुरेन्द्र सिंह राजपुत, प्र. आर. यशवंत ठाकुर, आर. बृजभुषण त्रिपाठी, हेमेन्द्र कुर्रे, सुशील चौधरी, मानसिंह गायकवाड़ और दिलीप सिदार की भुमिका महत्वपुर्ण रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...