गर्लफ्रेंड से मिलवा दो मैडम… जनदर्शन में युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार, पढ़िए प्रेमी का दर्द भरा लेटर…

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कलेक्टर जनदर्शन में एक युवक ने एक अजीबो गरीब अर्जी लगाई है. एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मिलाने की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि प्यार का खुलासा होने के बाद प्रेमिका के घर वालों ने उसका मोबाइल बंद कर दिया है. मिलने-जुलने पर भी रोक लगा दी है.

धमतरी जिले के एक गांव में रहने वाले यश कुमार ने 8 जुलाई को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में अपना आवेदन लगाया है, जिसमें उसने बताया कि उसका गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसके बारे में कुछ हफ्ते पहले लड़की के परिजनों को पता चल गया. इसके बाद से लड़की के मोबाइल को बंद कर दिया गया है. मिलने-जुलने पर भी पाबंदी लगा दी है.

युवक ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका से मिलने की कोशिश की, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया. युवक ने अपने आवेदन के अंत में कलेक्टर से अपनी प्रेमिका से मिलने की अनुमति दिलाने की गुजारिश की है. यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...