दुर्ग में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छा मौका: 26 जुलाई को लगने जा रहा है प्लेसमेंट कैंप, सुरक्षा सुपरवाईजर सहित इन पदों पर होगी भर्तियां

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 181 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 26 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विस द्वारा सुरक्षा गार्ड के 150, सुरक्षा सुपरवाईजर के 25, वेरिटास फाईनेंस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा जुनियर सेल्स मेनेजर के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...