भिलाई में रकम दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, बाप-बेटे ने शराब कारोबारी बनकर युवक को लगाया चूना

भिलाई. रकम दोगुना करने का झांसा देकर भिलाई नगर थाना क्षेत्र में 41.99 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी बाप-बेटे ने खुद को मध्यप्रदेश का बड़ा शराब कारोबारी बताकर युवक से रकम ऐंठते रहे. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही.

प्रार्थी सेक्टर-2 निवासी शशिधर कुमार पांडेय के मुताबिक उसका पैतृक गांव रीवा एमपी है. करीब दो साल पहले रीवा में उसके मित्र चंद्रमणि सोनी के माध्यम से आरोपी सतीश शुक्ला से मुलाकात हुई. उस दौरान सतीश ने खुद को बड़ा शराब कारोबारी बताकर परिचय दिया. साथ ही उसने प्रलोभन दिया कि यदि वो अपना पैसा शराब के व्यापार में लगाएगा तो दो साल में उसका पैसा दोगुना कर देगा.

आरोपी सतीश फरवरी 2022 में भिलाई पहुंचा और सिविक सेंटर में दो लोगों के सामने शशिधर ने उसे 2 लाख रुपए दिया. एग्रीमेंट की बात पर सतीश के बड़े बेटे सचिन शुक्ला ने पूरी राशि मिलने पर एग्रीमेंट बनाकर देने की बात कही. आरोपी समय-समय पर रकम मांगते रहे. इसके बाद पैसा डूबने का हवाला देकर रकम वापस नहीं की.

घर में गुंडे भेजने की दी धमकी

प्रार्थी ऑनलाइन 39 लाख 99 हजार रुपए की रकम सचिन शुक्ला और सतीश शुक्ला दोनों बाप-बेटे के एकाउंट में डाल चुके हैं. करीब दो साल बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो प्रार्थी ने अपने कुल 41 लाख 90 रुपए लौटाने की बात कही. इस पर आरोपी पैसा डूबने की बात कहने लगे और रकम वापसी से इंकार कर दिया. साथ ही उसके घर गुंडे भेजने की धमकी देने लगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...