छत्तीसगढ़ में अब तक हुई 437.7 मि.मी.औसत वर्षा, सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले में तो इस जिले में सबसे कम

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 437.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 24 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1059.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 170.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 254.4 मिमी, बलरामपुर में 383.6 मिमी, जशपुर में 296.1 मिमी, कोरिया में 288.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 283.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 395.1 मिमी, बलौदाबाजार में 431.1 मिमी, गरियाबंद में 519.3 मिमी, महासमुंद में 360.4 मिमी, धमतरी में 531.4 मिमी, बिलासपुर में 396.6 मिमी, मुंगेली में 461.8 मिमी, रायगढ़ में 356.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 212.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 347.9 मिमी, सक्ती में 297.7 कोरबा में 454.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 421.8 मिमी, दुर्ग में 306.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 363.5 मिमी, राजनांदगांव में 526.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 515.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 343.3 मिमी, बालोद में 623.1 मिमी, बेमेतरा में 271.1 मिमी, बस्तर में 578.6 मिमी, कोण्डागांव में 474.8 मिमी, कांकेर में 586.3 मिमी, नारायणपुर में 572.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 588.8 मिमी और सुकमा जिले में 772.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...