CG – दो सगी बहनों की मौत: घर में जमीन पर सो रही थी दोनों… तभी सांप ने डंसा… इलाज मिलने के पहले हो गई मौत, गांव में छाया मातम

दो सगी बहनों की मौत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जहरीले सर्प काटने से दो सगी बहनों की मौत गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। तो वहीं परिजनों का रो, रोकर हाल बेहाल है।

जानकारी के अनुसार, डूमरपाली निवासी अनन्य जांगडे (16) और दीप्ति जांगडे (19) दोनों बहन मंगलवार रात 8 बजे खाना खाने के बाद घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो गई। इस बीच करैत सांप ने दोनों को डस लिया। रात करीब 11 बजे दोनों को उल्टी होने लगी, तब परिजनों को सांप के काटने की जानकारी दी।

आनन-फानन में रात में इलाज के लिए पामगढ़ सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद छोटी बहन अनन्य जांगडे को मृत घोषित किया। वहीं, बड़ी बहन दीप्ति जांगडे को बिलासपुर रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

इस घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। दोनों लड़कियों के शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...